दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत, पुलिस ने एक ड्राइवर को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दो भीषण सड़क हादसे हुए है। इन अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। दोनों हादसों के बाद मातम छा गया। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो युवकों की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार, पहला हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बाफना गांव में हुआ है। दरअसल, छत्तीसगढ़-ओडिशा मार्ग के बाफना गांव में खड़ी पिकअप से बाइक टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला की हुई मौत

वहीं, दूसरा हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां बाजार से पैदल वृद्धा आश्रम लौट रही बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com