रायबरेली : कर्ज चुकाने के लिए युवक ने अपनाई अपराध की दुनिया, पुलिस ने दबोच लिया….करने लगा था चोरी

रायबरेली : शहर कोतवाली क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.उससे 7 लाख रुपये के आभूषण व 1.25 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं.अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह कर्जा चुकाने के लिए घर से चोरी किया था.
आज प्रेसवार्ता में घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के साकेत नगर निवासी शरद श्रीवास्तव ने 6 फरवरी काे प्राथमिकी दर्ज कराई थी.इसमें बताया था कि 4 फरवरी को वह परिवार सहित साले की शादी में गया हुआ था.तभी चोर ताला तोड़कर घर में रखे लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए.
आज सुबह मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल शिवशंकर सिंह ने मिलएरिया के हनुमंत पुरम मोड़ से भरतपुरम पोस्ट रतापुर थाना मिलएरिया निवासी शंकर प्रसाद सोनी को गिरफ्तार कर लिया.उसके कब्जे से 7 लाख रुपये के आभूषण व 1.25 लाख रुपए नगद बरामद हुए है.एसपी ने बताया पकड़े गए अभियुक्त ने चोरी की घटना को कबूल किया है।आरोपी ने बताया कि वह कर्ज चुकाने के लिए घर से चोरी किया था.आरोपी को जेल भेज दिया है.











