धमतरी में दर्दनाक हादसा: हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम

Dhamtari। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां हार्वेस्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

घर लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान लाला राम के रूप में हुई है, जो रीवागहन गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि लाला राम हार्वेस्टर लेकर काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भखारा थाना क्षेत्र के डबरी पार के पास चढ़ाव में हार्वेस्टर अचानक फंस गया।

मशीन देखने उतरा किसान, तभी हुआ दर्दनाक हादसा

बताया जा रहा है कि हार्वेस्टर फंसने के बाद लाला राम नीचे उतरकर मशीन को देखने लगा। इसी दौरान अचानक हार्वेस्टर रिवर्स हो गया और वह उसकी चपेट में आ गया। मशीन के नीचे दबने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल लाला राम को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com