लखीमपुर खीरी के जगदीशपुर में दर्दनाक हादसा: मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर महिला की मौत

लखीमपुर खीरी: फरधान थाना क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में एक महिला की मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
सैदापुर भाऊ में लगे ईंट भट्ठे के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली जगदीशपुर गांव से होकर कई दिनों से मिट्टी ढुलाई कर रहा था. मंगलवार की दोपहर को ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी जा रही थी. जगदीशपुर गांव उर्मिला देवी 52 वर्ष अपने घर के बाहर बैठी थी. जरूरी काम से वह सड़क पार करने लगी उसी समय मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली आ गया.
उर्मिला देवी ट्रैक्टर की चपेट में आने की वजह से ट्राली के नीचे गिर गई. दुर्घटना में माया 52 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. सूचना पाकर मौके डायल 112 पुलिस पहुंच गई. कड़ी मशक्त के बाद चालक को पुलिस ने कब्जे में लिया. लेकिन भीड़ होने पर वह वहां से फरार हो गया.
ग्रामीण काफी देर हंगामा करते रहे सूचना पाकर मौके पर एसएचओ दिलीप चौबे पहुंचे और परिजनों को समझाया. उसके बाद मामला शांत हुआ. सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.











