लखीमपुर खीरी: पलियाकलां में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: पलियाकलां की पुलिस ने शहर में हुईं दो बड़ी चोरियों के खुलासे का दावा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और वाहन सहित भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

बीते दिनों चोरों ने दुधवा रोड स्थित एक आवास और पलिया-संपूर्णानगर रोड स्थित गोकुल धाम के एक घर को निशाना बनाया था. इन दोनों वारदात में चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ किया था. कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चार आरोपियों को धर दबोचा.

पुलिस का कहना है कि निशानदेही पर सोने और चांदी के कीमती आभूषण, तीन मोबाइल फोन, 20 हजार भारतीय रुपये और 10 हजार नेपाली रुपये, पीतल के बर्तन और एक बैट्री के अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त एक बाइक और चोरी के पैसों से खरीदी गई एक नई स्कूटी बरामद की है.

पुलिस के मुताबिक, चोरी की घटना को शिवम सोनी निवासी मोहल्ला रंगरेजान पलिया, धीरज सिंह निवासी मोहल्ला टेहरा शहरी पलिया, रोहित उर्फ पिन्नी निवासी मोहल्ला इंद्रानगर पलिया और अमर कश्यप निवासी मोहल्ला टेहरा शहरी पलिया ने अंजाम दिया था. खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी, एसआई प्रेम नारायण, महिला एसआई निशा शुक्ला, जितेंद्र कुमार, जय प्रकाश, परीक्षित सैनी, कृष्ण मुरारी, विजय तिवारी, अनुज कुमार, अतुल त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार और अजीत यादव शामिल रहे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com