मुस्लिम विरोधी वीडियो पर मच गया बवाल! ओवैसी ने असम के CM के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हैदराबाद पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है.

हाल ही में भाजपा के असम राज्य के सोशल मीडिया अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें असम के मुख्यमंत्री सरमा मुस्लिम व्यक्तियों पर गोलियां चला रहे हैं. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उस वीडियो को पोस्ट से डिलीट कर दिया गया. ओवैसी ने इस मामले को लेकर हैदराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए असम सीएम के खिलाफ तुरंत आपराधिक कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के पास सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए, हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा कि उन्होंने (हिमंत बिस्वा सरमा) जानबूझकर और गलत इरादे से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर दो धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि, यह देश की एकता के लिए नुकसानदायक है.

सांसद ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, उन्होंने पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें सरमा के खिलाफ उनके (अब डिलीट किए गए) हिंसक वीडियो के लिए क्रिमिनल एक्शन की मांग की गई है, जिसमें वे मुसलमानों को गोली मारते हुए दिख रहे हैं.

ओवैसी ने पोस्ट किया, “दुर्भाग्य से, नरसंहार वाली हेट स्पीच एक आम बात हो गई है.” उन्होंने कमिश्नर को लिखा कि पिछले कई सालों से सरमा सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, पब्लिक स्पीच और दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बयान दे रहे हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com