Uric acid control: शरीर में बढ़ रहा यूरिक एसिड का लेवल, आज ही इन तरीकों से करें कंट्रोल

खान-पान में जरा सी भी लापरवाही के कारण लोग उन बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, जो पहले एक उम्र हो जाने के बाद हुआ करती थीं। वहीं, शरीर में यदि यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो इसे हाइपरयूरोसीमिया कहा जाता है।

Uric acid control।यूरिक एसिड की समस्या इन दिनों बहुत ही आम बात हो चुकी है। लोग बीजी लाइफस्टाइल में खुद के लिए जरा सा भी समय नहीं निकाल पाते हैं, ऐसे में वे तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।

Uric acid control/खान-पान में जरा सी भी लापरवाही के कारण लोग उन बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, जो पहले एक उम्र हो जाने के बाद हुआ करती थीं। वहीं, शरीर में यदि यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो इसे हाइपरयूरोसीमिया कहा जाता है।

यदि समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए, तो यह कई अन्य बीमारियों का कारण भी बन जाता है। यूरिक एसिड से बहुत सारी समस्याएं होती हैं।

यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाने से किडनी स्टोन की समस्या होने लगती है, जो कि काफी दर्दनाक होती है। समय रहते यदि इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बहुत ही अधिक घातक हो सकता है।

आज के आर्टिकल में हम आपको इससे बचने के कुछ उपाय बताएंगे, जिन्हें यदि आप फॉलो करेंगे तो आप इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

ऐसे करें बचाव Uric acid control

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से पैर, हाथ में दर्द होने लगता है। इसके लिए आपको प्यूरिन से भरपूर फूड्स खाना है, जिसमें रेड मीट, सेल्फिश, मछलियां और दाल को एकदम अवॉइड करना है। इसके अलावा, यदि आप अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो इसे पूरी तरह से परहेज करें।

यूरिक एसिड बढ़ने से वजन अपने आप बढ़ जाता है। ऐसे में आपको हमेशा वजन को कंट्रोल करके रखना है, क्योंकि अधिक वजन यूरिक एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।

यूरिक एसिड की समस्या से बचने के लिए आपको भरपूर पानी पीने की जरूरत है, क्योंकि शरीर से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड टॉयलेट के रूप में बाहर निकल जाता है।

इसलिए डॉक्टरों द्वारा भी रोज 8 से 16 कप पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, आप सलाद और फ्रूट्स खा सकते हैं। आप चाहें तो हर्बल टी और नींबू पानी जैसे ड्रिंक को भी अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसके अलावा, आपको यूरिक एसिड से बचने के लिए विटामिन-सी युक्त रिच फूड्स लेना है, जो हाई लेवल को कंट्रोल करता है। इसके लिए आप अपनी डेली डाइट में संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, किवी, शिमला मिर्च, ब्रोकली और टमाटर ले सकते हैं।

सभी बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको स्ट्रेस-फ्री रहने की जरूरत है। यह फिजिकल और मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनता है।

इसलिए कोशिश करें कि खुद को तनाव मुक्त रखें। इसके लिए आप मेडिटेशन, योग आदि कर सकते हैं।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close