धमतरी में हाईटेंशन टॉवर पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाँव में मचा हडकंप

धमतरी जिले के भेंड्रा गांव में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी गई।

दूसरे दिन भी दोहराई हरकत

जानकारी के मुताबिक युवक एक दिन पहले भी इसी हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया था और घंटों तक ऊपर बैठा रहा। काफी समझाइश और मशक्कत के बाद वह नीचे उतरा था। लेकिन शुक्रवार को उसने फिर वही हरकत दोहरा दी, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस और परिजन कर रहे समझाने की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और परिवार के लोग लगातार युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि टॉवर की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से उससे बातचीत करने में दिक्कत आ रही है।

नशे में होने की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक शराब के नशे में टॉवर पर चढ़ा है। फिलहाल उसके इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com