कवर्धा के हनुमान मंदिर से 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया।जानकारी के अनुसार, फूलवारी स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा से करीब 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया गया। घटना का पता मंदिर के पुजारी को तब चला, जब उन्होंने नियमित पूजा के दौरान मुकुट गायब पाया।

पुजारी की शिकायत पर कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com