बाइक विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बेटे ने अपने ही पिता की हसिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल साहू के रूप में हुई है, जिसने अपने पिता संतोष साहू पर धारदार हसिया से वार किया। बताया गया है कि बाइक खरीदने को लेकर पिता और बेटे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिता बाइक खरीदने के पक्ष में नहीं था और इसी बात को लेकर उसने बाइक में तोड़फोड़ भी की थी।

परिजनों के मुताबिक पिता अक्सर बेटे से पैसों की मांग करता था। पैसा न देने और बाइक को लेकर हुए विवाद के दौरान दोनों में कहासुनी बढ़ गई। इसी बीच गुस्से में आकर राहुल साहू ने हसिया उठाकर पिता पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com