‘अतीक बोल रहे, नाम तो सुना…’, फॉर्च्यूनर गाड़ी और माफिया का डायलॉग, प्रयागराज में REEL बनाने वाले 4 युवक अरेस्ट

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की स्टाइल में रील बनाना युवकों को भारी पड़ गया. एयरपोर्ट थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. दरअसल, युवाओं ने अतीक अहमद की धमकाने वाली वॉइस रिकॉर्डिंग लगाकर रील बनाई थी. युवकों ने धमकाने वाली रिकॉर्डिंग ‘माफिया मतलब गद्दी और गद्दी मतलब माफिया’ पर रील बनाया था.वहीं रील में गालियों का भी प्रयोग किया गया था. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने के एसआई ब्रह्मेश मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com