सलमान खान के ‘बैटल ऑफ गलवान’ टीजर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, देशभक्ति से भर गया सोशल मीडिया

सलमान खान ने 60वें बर्थडे पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। लंबे समय से चर्चा में रही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में सलमान इंडियन आर्मी के ड्रेस में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ युद्ध आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई और दर्शकों ने अपने रिएक्शन शेयर किए। टीजर को 16 घंटे में 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

यूजर्स ने फिल्म में सलमान के लुक की तारीफ की और इसे देशभक्ति से भरे साल के अंत का शानदार तोहफा बताया। कई लोगों ने हर सीन पर सलूट और हर फ्रेम पर गर्व कहा। कुछ फैंस ने केवल टीजर देखकर ही इसे 2026 की ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित कर दिया।

फिल्म गलवान घाटी में 2020 में हुए वास्तविक संघर्ष पर आधारित है और इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज़ किया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com