LG ने पेश किया दुनिया का पहला 5K Mini LED गेमिंग मॉनिटर, 52 इंच का विशाल UltraGear डिस्प्ले भी शामिल

LG ने CES 2026 से पहले गेमिंग मॉनिटर सेगमेंट में धमाका करते हुए UltraGear evo सीरीज के तहत तीन नए 5K गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किए हैं। इनमें दुनिया का पहला 5K Mini LED मॉनिटर और 52 इंच का विशाल मॉनिटर शामिल है, जिसका आकार कई टीवी मॉडलों से भी बड़ा है। कंपनी ने फिलहाल इन मॉनिटरों की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

UltraGear GX9 39GX950B की विशेषताएं
39 इंच वाला GX9 मॉनिटर WOLED पैनल के साथ आता है। इसमें 21:9 अल्ट्रा-वाइड आस्पेक्ट रेशियो और 5120 x 2160 का 5K रेजॉल्यूशन है। यह डुअल मोड सपोर्ट करता है और यूजर 165Hz रिफ्रेश रेट और WFHD मोड के बीच स्विच कर सकता है। OLED पैनल होने के कारण इसका रिस्पॉन्स टाइम केवल 0.03ms है। यह मॉनिटर प्रो गेमर्स और हाई-एंड कंटेंट क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।

दुनिया का पहला 5K Mini LED मॉनिटर GM9
27 इंच वाला UltraGear GM9 Mini LED मॉनिटर ब्लूमिंग और हेलो इफेक्ट को कम करने वाली तकनीक के साथ आता है। यह मॉनिटर VESA DisplayHDR सर्टिफिकेशन के साथ 1250 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है और 165Hz से 330Hz के बीच डुअल मोड सपोर्ट करता है।

52 इंच का UltraGear G9 मॉनिटर
UltraGear G9 मॉनिटर 52 इंच का विशाल स्क्रीन सपोर्ट करता है और 5K रेजॉल्यूशन के साथ 240Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है। यह स्टैंडर्ड Ultra HD मॉनिटर से 33% ज्यादा चौड़ा है और गेमिंग तथा मल्टीटास्किंग में स्मूद अनुभव देता है।

LG ने CES 2026 इवेंट में इन मॉनिटरों की कीमत और उपलब्धता का खुलासा करने की संभावना जताई है। UltraGear evo सीरीज प्रीमियम गेमिंग सेगमेंट को टारगेट करती है और CES 2026 में इन मॉनिटरों पर सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com