गांव की बेटी ने छू लिया आसमान: थारू समाज की पहली महिला पायलट बनी टीका चौधरी

लखीमपुर खीरी : धनगढ़ी उप-महानगरपालिका कैलाली गांव की एक बेटी ने कामयाबी का परचम लहराया है.वार्ड नंबर 13 निवासी मान बहादुर चौधरी की 21 वर्षीय पुत्री टीका चौधरी थारू समुदाय से पहली महिला पायलट बन गई हैं.

टीका चौधरी ने दक्षिण अफ्रीका की प्रतिष्ठित स्काई हॉक एविएशन कंपनी से प्राइवेट विमान पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया है.वर्तमान में छुट्टी में घर आईं टीका ने बताया कि उन्हें निजी विमान पायलट का प्रमाणपत्र मिल चुका है.हालांकि, व्यावसायिक स्तर पर अकेले (सोलो) विमान उड़ाने के लिए अभी उन्हें सौ घंटे की अतिरिक्त उड़ान और छह महीने का प्रशिक्षण और पूरा करना होगा.इसके बाद उन्हें सिंगल चालक उड़ान का पूर्ण प्रमाणपत्र मिल जाएगा.

थारू समुदाय की पहली महिला पायलट बनने के उपलक्ष्य में धनगढ़ी की बात-चीत घर संस्था ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया.कार्यक्रम में संस्था के किरिया प्रधान ने टीका को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया.पिता ने भावुक होते हुए कहा कि मेरी पांच बेटियां और एक बेटा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com