फतेहपुर : चल रहे धर्मांतरण के संगठित सिंडिकेट को पुलिस ने कैसे किया ध्वस्त

उत्तर प्रदेश : जनपद फतेहपुर में अवैध धर्म परिवर्तन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह पर सीधा प्रहार किया है. पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह के सख्त निर्देशों पर थाना खखरेरू पुलिस ने धर्म संपरिवर्तन से जुड़े गंभीर मामले में दो शातिर वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 289/2025 के अंतर्गत दर्ज मामले में की गई है, जिसमें बीएनएस की गंभीर धाराएं एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम–2021 की सख्त धाराएं लागू हैं। लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की तलाश पुलिस को थी.
पनिहा बाबा चौराहे पर दबिश, मचा हड़कंप
थाना खखरेरू क्षेत्र के पनिहा बाबा चौराहे से आगे करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस ने सुनियोजित घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को 20 जनवरी 2026 को दोपहर 12:10 बजे गिरफ्तार किया.गिरफ्तारी के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
गिरफ्तार अभियुक्त
मान चन्द्र उर्फ रामसिंह पुत्र बड़कू, उम्र लगभग 36 वर्ष
सुनील कुमार पुत्र चन्द्रभान, उम्र लगभग 32 वर्ष
निवासी – ग्राम लोहंगपुर, थाना खखरेरू, जनपद फतेहपुर
कानून का शिकंजा कसा
पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्त धर्म परिवर्तन से जुड़े गैरकानूनी कृत्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय भेज दिया गया है.
इनकी रही अहम भूमिका
इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में
उ0नि0 ईश्वरचन्द्र (चौकी प्रभारी पुरमई),
उ0नि0 अमित कुमार शर्मा,
का0 राजकुमार शामिल रहे.
पुलिस का सख्त संदेश
फतेहपुर पुलिस ने साफ किया है कि धर्म संपरिवर्तन जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर आने वाले दिनों में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी.











