रायपुर में गणतंत्र दिवस पर 40 किलोमीटर साइकिल रैली, सेना और नागरिकों ने लिया हिस्सा

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों के साथ भारतीय सेना के जवान भी शामिल हुए। रैली की शुरुआत करेंसी टॉवर चौक से हुई और यह नया रायपुर स्थित सेंध झील पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और उत्साह ने माहौल को जोश से भर दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, भाईचारा, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली के समापन पर सेंध झील में भारतीय सेना के मिलिट्री बैंड ने देशभक्ति धुनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया के कमांडर ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा ने प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नागरिकों में देशभक्ति की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस रैली ने छत्तीसगढ़ के लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और ऊँचाई दी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com