कोरबा की कोयला खदान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित एसईसीएल दीपका कोयला खदान में अनलोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही खदान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई।

एसईसीएल की फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। आगजनी के चलते कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी रोकनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय ट्रेलर खाली अवस्था में था और उसमें कोयला लोड नहीं था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में संचालित था, जबकि इसका स्वामित्व प्रिंस पांडे के पास बताया गया है।

राहत की बात यह रही कि ट्रेलर में कोयला नहीं होने के कारण किसी बड़े नुकसान से बचाव हो गया। रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com