अब Google नहीं, दिखेगा आपका नाम! नहीं जानते होंगे ये मजेदार ‘सीक्रेट’ ट्रिक

ज़रा सोचिए कि Google की जगह आपका नाम लिखा हुआ आए तो आपको कैसा लगेगा, लेकिन आपका ये सोचना भी लाज़्मी है कि आखिर ऐसा होगा कैसे? अब आप में से बहुत से लोग ये सोचने लगे होंगे कि क्या ऐसा मुमकिन है? इस सवाल का जवाब है, हां आप गूगल की जगह पर अपना नाम लिख सकते हैं और प्रोसेस भी काफी आसान है.
इस काम के लिए किसी कोडिंग या फिर किसी हैक की जरूरत नहीं, छोटी सी ट्रिक है जिसे फॉलो करने से आपका काम आसानी से बन जाएगा और आपका नाम गूगल की जगह दिखने लगेगा. इसके लिए आपको Chrome Extension की मदद लेनी होगी, लैपटॉप ओपन करें और फिर सेटिंग्स खोलें और एक्सटेंशन में जाएं.











