उत्तर प्रदेश में जॉब का बड़ा मौका, 10वीं पास के लिए भर्ती और 1 लाख युवाओं को ट्रेनिंग

नौकरी और रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश से बड़े अपडेट सामने आए हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSB) ने खुशखबरी दी है. यूपी में 10वीं पास कैंडिडेट्स के पास सरकारी नौकरी पाने का मौका है. UPSSSB ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. वहीं यूपी में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है. इसी बीच यूपी पुलिस एसआई भर्ती लिखित परीक्षा में पंडित वाले सवाल पर बवाल जारी है. माना जा रहा है कि इस सवाल का निरस्त किया जा सकता है. ऐसे में कैंडिडेट्स के नुकसान की भरपाई कैसे की जाएगी. इसके बारे में जानते हैं.
आइए, जॉब अलर्ट की इस कड़ी में UP में 10वीं पास के लिए नौकरी तो रोजगार के लिए एक लाख युवाओं को ट्रेनिंग देने की तैयारी के बारे में जानते हैं. इसके साथ ही यूपी पुलिस एसआई भर्ती में सवाल निरस्त होने पर कैंडिडेट्स को बोनस नंबर देने का प्रावधान है या नहीं…इसके बारे में जानते हैं.











