औरंगाबाद में सनसनी: चाचा ने तीन मासूमों की हत्या, फिर खुद को किया घायल

औरंगाबाद :  हसपुरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है.थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में एक सनकी चाचा ने अपने तीन सगे भतीजा भतीजी को कटर मशीन से गला काटकर हत्या कर दिया.इसके बाद खुद भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की.मृतकों की पहचान गांव निवासी गुड्डू पाल के पुत्र अनीश कुमार (10 वर्ष), आयुष कुमार (7 वर्ष) व अनुष्का कुमारी( 5 वर्ष) शामिल है.

आरोपी अमंत पाल ने घटना को क्यों अंजाम दिया इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। जानकारी के अनुसार आरोपी की अभी शादी नहीं हुई है शुक्रवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर व कहीं निकला था.जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया.उसकी भाभी अनीता देवी बाथरूम में स्नान कर रही थी.

जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई.दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेत कर हत्या कर दिया.

इसके बाद खुद का भी गला काट लिया.घटना की सूचना पर गांव में अपना तफरी मच गई. काफी संख्या में लोग जमा हो गए.आनन -फानन में उसे इलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया है.घटना की सूचना हसपुरा थाना के पुलिस तथा दाउदनगर अनुमंडल एसडीपीओ अशोक कुमार दास पहुंच चुके हैं और मामले की छानबीन में जुटे हैं.

जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com