छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट, 3 सिस्टम एक्टिव; दो दिन बाद फिर बरसेंगे बादल

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी है, लेकिन 19 सितंबर से बारिश का असर बढ़ सकता है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिले सूखे रहे। कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
वहीं, 19 सितंबर से बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।
प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक कुल बारिश सामान्य से करीब 5 फीसदी कम है।
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा।
फिलहाल बारिश कमजोर है, लेकिन 19 सितंबर से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।











