जगदलपुर में सवा लाख दीयों की रोशनी, मां दंतेश्वरी मंदिर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

सवा लाख दीयों से जगमगाएगा जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक और प्रशासनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर बस्तर संभाग मुख्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है।

इस अभियान के तहत जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां एक साथ सवा लाख दीये जलाए जाएंगे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, मंच सज्जा और दीप प्रज्वलन समेत लोगों के आवागमन की व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

खास बात ये है कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ पूरे एक महीने तक चलेगा। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनसेवा पहुंचाना है।

अभियान के दौरान बस्तर संभाग में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस बार बस्तर संभाग के नक्सलमुक्त होने के अवसर पर इस अभियान को ‘बस्तर सेवा संकल्प’ के रूप में मनाया जा रहा है।

सवा लाख दीयों की रोशनी के साथ जगदलपुर में इस अभियान का भव्य आगाज होने जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close