CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी तपिश, कई जिलों में लू जैसे हालात के संकेत, रायपुर में पारा 41°C पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्रों में गर्मी ने अब तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग में फिलहाल गर्मी का असर कम है, लेकिन महीने के अंतिम दिनों में वहां भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों में भी तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है और आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ़ में औसत तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक चल रहा है, जिससे कुछ क्षेत्रों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश के ऊपर विभिन्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनमें दक्षिणी असम से तमिलनाडु तक फैली द्रोणिका और कर्नाटक-महाराष्ट्र के ऊपर बना प्रति चक्रवात शामिल है। इन सिस्टम्स के प्रभाव से प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा।

राजधानी रायपुर का मौसम
15 अप्रैल को रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com