कोरबा :चलती कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाई जान, पेड़ से टकराकर थमी गाड़ी

कोरबा : जिले के ग्राम कापा नवापारा(चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजरते वक्त चलती कार में एकाएक आग लग गई. आग लगते ही चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई.इसके बाद लहराती कार सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा कर थम गई. घटना सोमवार की शाम करीब 5 बजे की है.बताया जा रहा है कि कार अम्बिकापुर के की तरफ से आकर बिलासपुर जा रही थी.

बताया जा रहा है की चालक उदयपुर का रहने वाला है और किसी काम से बिलासपुर की तरफ जा रहा था जहां अचानक आगजनिक की घटना सामने बताया जाता की शार्ट सर्किट के चलते यह घटना घटी है। इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 और मोरगा चौकी पुलिस को दी।वही कंट्रोल रूम के माध्यम से दमकल वाहन को भी बुलाया गया लेकिन उसके आने से पहले ही वाहन धू धू कर जलने लगा.

बताया जा रहा है कि वाहन चालक किसी तरह चलती गाड़ी से कूद कर जान बचाई है वही उसके हाथ पर चोट आई है.

इस घटना व बचने के प्रयास में चालक के कपड़ों में आग लग गई थी जिसे बुझाकर खुद को सुरक्षित किया.घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी.मदद के लिये 112 आने में विलम्ब होने पर चालक ने बाइक से लिफ्ट ले लिया.

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम ने बताया कि स्विफ्ट कार में करण साहू नामक युवक सवार था जो हरदीडिहा सीपत का रहने वाला है जो उदयपुर से बिलासपुर किसी काम से जा रहा था उसने चलती गाड़ी में आग लगा बताया है और उसे मामूली चोट आई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com