Rashifal: आज इन 6 राशि के जातकों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

30 अगस्त को शनिवार है और शनिवार का दिन शनिदेव और हनुमान जी को समर्पित होता है। कुछ राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी।

Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में भविष्य को जानने के लिए राशिफल देखा जाता है। इसके माध्यम से व्यक्ति अपने आने वाले समय का पता लगा सकता है। इसका निर्धारणग्रह-नक्षत्रों की चाल से किया जाता है।

ज्योतिष शास्त्रों में उल्लेखित सभी 12 राशियों का स्वामी एक ग्रह होता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल से ही राशिफल का आंकलन किया जाता है। 30 अगस्त को शनिवार है और शनिवार का दिन शनिदेव और हनुमान जी को समर्पित होता है।

मान्यता है कि, शनिवार के दिन विधि विधान से शनिदेव और हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं आज कुछ राशियों पर शनिदेव और हनुमान जी की विशेष कृपा बरसेगी।

इन राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य

मेष राशि
Rashifal: मेष राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में अत्यधिक सुधार आएगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि

आज कुछ लोग अपने माता-पिता को लव मैरिज के लिए मनाने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन राशि

Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे। इसके साथ ही नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन काफी ज्यादा फायदेमंद होने वाला है। मिथुन राशि के जातकों को आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

ज्योतिष क्षेत्रों के अनुसार कर्क राशि वालों को आज धन लाभ हो सकता है। वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ मजबूती आएगी। आवक में इजाफा हो सकता है। धन संचय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बेवजह के कार्यों में धन खर्च होने की आशंका प्रबल है। सरकारी नौकरी प्राप्ति के योग भी परिलक्षित हो रहे हैं। विलासितापूर्ण जरूरतों से खुद को अलग रखें। परिजनों के साथ लम्बी यात्रा पर जा सकते है।