मंडप बना रणक्षेत्र: पालतू कुत्ते ने रुकवा दी शादी, 5 दिन बाद दुल्हन ने वीडियो जारी कर किया सनसनीखेज खुलासा

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे में 18 फरवरी को एक शादी समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब लड़की पक्ष के पालतू कुत्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मंडप की खुशियां मारपीट में तब्दील हो गईं। मामला सीधे खागा कोतवाली पहुंचा और पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी. हालात ऐसे बिगड़े कि शादी की रस्में बीच में ही रुक गईं.

कुत्ते को लेकर भिड़े दोनों पक्ष, बारात में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार प्रयागराज से 18 फरवरी को खागा बारात आई थी.गेस्ट हाउस में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की तैयारियां चल रही थीं.इसी दौरान लड़की पक्ष के पालतू कुत्ते को किसी ने मार दिया, जिस पर विवाद भड़क उठा.देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में बदल गई और शादी का माहौल तनाव में बदल गया.मारपीट के बाद दुल्हन अपने परिजनों के साथ घर लौट गई.

पहले ही कर चुकी थी प्रेम विवाह!

मामले ने 23 फरवरी को नाटकीय मोड़ ले लिया.दुल्हन तनु केसरवानी अपने पति सुमित केसरवानी के घर पहुंच गई और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी.वीडियो में उसने दावा किया कि उसने 21 जनवरी को कानपुर में आर्य समाज मंदिर में सुमित से पहले ही शादी कर ली थी.परिवार के दबाव में 18 फरवरी को दोबारा सामाजिक रीति-रिवाज से शादी की रस्में की जा रही थीं.

“परिजनों से जान का खतरा” — दुल्हन का बड़ा आरोप

दुल्हन ने वीडियो में अपने ही परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसे परेशान किया जा सकता है और उसकी जान को खतरा है.उसने साफ शब्दों में कहा कि वह अपनी मर्जी से पति के साथ रह रही है.

खागा में चर्चा का विषय बना मामला

यह पूरा घटनाक्रम खागा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.एक पालतू डॉग से शुरू हुआ विवाद अब पारिवारिक टकराव और सोशल मीडिया के जरिए खुले आरोप-प्रत्यारोप में बदल चुका है.पुलिस पहले ही शांति भंग में कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला और गरमा गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com