वेदांता पावर प्लांट हादसा: कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, जयसिंह अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर। वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस ने जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपा गया है।
कांग्रेस द्वारा गठित इस जांच समिति में कुल 9 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। समिति का उद्देश्य हादसे के कारणों की पड़ताल करना और प्रभावितों की स्थिति की जानकारी जुटाना है।

समिति में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, विधायक रामकुमार यादव, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक राघवेंद्र सिंह, विधायक व्यास कश्यप, विधायक शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष रश्मि गवेल और जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को शामिल किया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि जांच समिति जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com