बड़ी राहत: ‘तुंहर टोकन’ एप अब 24 घंटे उपलब्ध, किसान पूरे सप्ताहभर कभी भी काट सकते हैं टोकन

धमतरी: पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले के किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध धान खरीदी सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और निर्णायक एवं दूरदर्शी कदम उठाया है. समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की प्रक्रिया को और अधिक सरल, सहज एवं किसान–अनुकूल बनाते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 उपलब्ध करा दिया गया है. इस महत्वपूर्ण निर्णय से किसानों को अब टोकन प्राप्त करने के लिए किसी निश्चित समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वे दिन–रात किसी भी समय, अपनी सुविधा के अनुसार मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन बुक कर सकेंगे.

अब किसान 13 जनवरी 2026 तक आगामी 20 दिनों के लिए अग्रिम टोकन ले सकेंगे. इससे किसानों को अपनी फसल विक्रय की योजना पूर्व से बनाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. साथ ही, टोकन कटाने के दौरान सर्वर पर बढ़ने वाले तकनीकी दबाव, समय की आपाधापी तथा समितियों में अनावश्यक भीड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी. यह व्यवस्था न केवल किसानों के समय और श्रम की बचत करेगी, बल्कि पूरी धान खरीदी प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित बनाएगी.

राज्य सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों की विशेष आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एक और संवेदनशील निर्णय लिया है. 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसान अब 31 जनवरी 2026 तक तूहर टोकन ऐप से टोकन प्राप्त कर सकेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप यह सुविधा छोटे किसानों को वास्तविक राहत देने की दृष्टि से प्रदान की गई है, ताकि वे बिना किसी दबाव के अपनी उपज का विक्रय कर सकें.

उल्लेखनीय है कि टोकन जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियंत्रित रहेगी. प्रत्येक सहकारी समिति को शासन द्वारा निर्धारित आबंटन सीमा के अंतर्गत ही टोकन जारी किए जाएंगे, जिससे व्यवस्था में संतुलन बना रहे और सभी किसानों को समान अवसर प्राप्त हो सके. अब किसान बिना किसी दबाव के, अपनी सुविधा के अनुसार टोकन बुक कर सकेंगे. 2 एकड़ एवं 2 एकड़ से कम रकबा वाले किसानों के लिए टोकन की अतिरिक्त समय सीमा और अवधि का विस्तार उन्हें वास्तविक राहत प्रदान करेगा.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com