Diwali 2025: दिवाली पर बन रहा है अद्भुत त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता का अमृत

Diwali 2025 पर तुला राशि में सूर्य, बुध और मंगल का त्रिग्रही योग बन रहा है।

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। यह दिवाली ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि इस दिन तुला राशि में एक दुर्लभ त्रिग्रही योग बनने जा रहा है।

इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य, व्यापार और बुद्धि के कारक बुध, तथा ग्रहों के सेनापति मंगल एक साथ संयोग बनाएंगे। यह योग न सिर्फ शुभ फलदायक रहेगा, बल्कि कुछ राशियों के भाग्य को रातोंरात चमका सकता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह त्रिग्रही योग तुला राशि में बन रहा है, जिससे आकस्मिक धनलाभ, भाग्योदय और विदेश यात्रा जैसे योगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस दिवाली भाग्य का साथ मिलने वाला है।

तुला राशि (Libra Zodiac): आत्मविश्वास और सफलता का समय

तुला राशि के जातकों के लिए यह दिवाली बेहद शुभ रहने वाली है। क्योंकि यह त्रिग्रही योग आपकी ही राशि में बन रहा है, जो लग्न भाव को प्रभावित करेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।
लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आने के योग हैं। वहीं विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी की तरक्की और आर्थिक स्थिरता के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac): करियर और व्यवसाय में उन्नति के योग

मकर राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग कर्म भाव में बन रहा है, जो करियर, व्यापार और सफलता का भाव माना जाता है। इस योग के प्रभाव से मकर जातकों को कामकाज में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं।
सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे, पुराने प्रोजेक्ट गति पकड़ेंगे और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों का मनचाही जगह ट्रांसफर या प्रमोशन संभव है।
परिवारिक जीवन में पिता का सहयोग मिलेगा और आपके आत्मविश्वास में अद्भुत वृद्धि होगी।

 धनु राशि (Dhanu Zodiac): इनकम और निवेश से मिलेगा फायदा

धनु राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है, जो लाभ और आय का भाव होता है। इस कारण इस दिवाली धनु राशि वालों की इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।नई पार्टनरशिप, बिजनेस डील या निवेश के अवसर मिल सकते हैं जो भविष्य में आर्थिक रूप से लाभदायक रहेंगे।

शेयर बाजार, सट्टा या लॉटरी से अप्रत्याशित धन लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और सम्मान प्राप्त हो सकता है। यह समय आपके सामाजिक प्रभाव को भी बढ़ाएगा।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com