EPFO: लाखों पेंशनर्स की मुराद होगी पूरी! EPS-95 की न्यूनतम पेंशन 2,500 करने का प्रस्ताव तैयार, EPFO की CBT मीटिंग में मुहर संभव

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के EPS-95 पेंशनरों को जल्द ही एक बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से चल रही न्यूनतम पेंशन (Minimum Pension) बढ़ाने की मांग पूरी होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, न्यूनतम मासिक पेंशन को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹2,500 किए जाने का प्रस्ताव जल्द ही मंजूर हो सकता है, जिससे लाखों पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

इस संबंध में अंतिम निर्णय लेने के लिए 10 अक्टूबर को केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने की उम्मीद है।

यदि इस बैठक में न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाने पर सहमति बनती है, तो यह ईपीएफओ पेंशनरों के लिए एक बड़ी वित्तीय राहत साबित होगी।

पेंशनर्स लंबे समय से बढ़ती महंगाई और जीवन यापन की लागत को देखते हुए न्यूनतम पेंशन को कम से कम ₹7,500 करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल ₹2,500 तक की वृद्धि को ही मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है।

न्यूनतम पेंशन में वृद्धि से वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है।

EPFO का यह कदम देश के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा लाभ साबित होगा।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com