बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: सरिया लोड ट्रैक्टर तालाब में गिरा, चालक की मौत

बलरामपुर: शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. अनियंत्रित होकर सरिया लोड एक ट्रैक्टर पानी से भरे गहरे तालाब में जा समाया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक अन्य व्यक्ति ने तालाब में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली.

घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. हादसा ऑफिसर क्लब के समीप हुआ बताया जा रहा है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई. फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com