आकाश तिवारी बनाए गए रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, आदेश जारी …

रायपुर। रायपुर नगर निगम में आखिरकार नेता प्रतिपक्ष के नाम पर चल रही चर्चा पर आज विराम लग गया। निगम प्रशासन ने संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले 10 महीनों से विपक्ष के नेता के चयन को लेकर मतभेद चल रहा था। कांग्रेस पार्षद दल के भीतर नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। अंततः अब आकाश तिवारी के नाम पर मुहर लगाई, जिसके बाद नगर निगम ने औपचारिक आदेश जारी किया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com