CG News: 6 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त, कलेक्टर की कार्रवाई

cg news/जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 6 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। सभी कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित थे।
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने संविदा पर कार्यरत समग्र शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न पदों पर कार्यरत् 6 कर्मचारियों को अनाधिकृत रूप से लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से पृथक किए जाने की कार्रवाई की है, जिसमें लेखापाल पुष्पा टोप्पो, बी.आर.पी. समावेशी शिक्षा ज्योति साहू एवं कु. मेघा दुबे, सूचना प्रबंध समन्वयक नवीन कुमार पटेल तथा भृत्य पद पर कार्यरत सविता बाई एवं नंदकिशोर चौहान शामिल हैं।










