Cg news: शिक्षक ने 426 बच्चों के भोजन में मिलाई फिनाइल गोली, बाल-बाल बचे मासूम

गनीमत रही कि बच्चों ने खाने से आ रही तेज गंध को पहचान लिया और तुरंत इसकी सूचना अधीक्षक को दी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

CG News: सुकमा – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक चौंकाने वाली और गंभीर खबर सामने आई है। यहाँ पाकेला स्थित एक आवासीय पोटाकेबिन में, बच्चों के खाने में एक शिक्षक ने फिनाइल मिला दिया।

गनीमत रही कि बच्चों ने खाने से आ रही तेज गंध को पहचान लिया और तुरंत इसकी सूचना अधीक्षक को दी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

यह घटना 21 अगस्त को पाकेला पोटाकेबिन में हुई, जहाँ 426 बच्चे पढ़ते हैं। शाम के खाने में बीन्स की सब्जी बनाई गई थी।

जब खाना परोसा जा रहा था, तो बच्चों और अधीक्षक ने उसमें से फिनाइल की तेज बदबू महसूस की। बिना देर किए, अधीक्षक ने तत्काल पूरे खाने को फेंक दिया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही, जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर देवेश ध्रुव ने तत्काल एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया, जिसमें एसडीएम सूरज कश्यप, डीएमसी उमाशंकर तिवारी और एपीसी आशीष राम शामिल थे।

टीम ने आवासीय विद्यालय पहुंचकर बच्चों और स्टाफ से पूछताछ की।

जांच में यह खुलासा हुआ कि विद्यालय के ही एक शिक्षक ने इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया था।

पूछताछ में पता चला कि शिक्षक ने अधीक्षक से चल रही आपसी दुश्मनी के चलते यह घिनौना काम किया।
कलेक्टर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी जांच के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। कलेक्टर ने साफ किया है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com